सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने देश का माहौल बिगाड़ने में लगे विदेशी देशों की निंदा की है। और साथ ही दमिश्क़ के बारे में अरब लीग की नीतियों की भी भर्त्सना की है। मंगलवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति बश्शार असद ने कहा कि अरब लीग का हस्तक्षेप अंतर्राष्ट्रीय हस्तक्षेप से भी बुरा होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीरिया की जनता के लिए देश की राष्ट्रीय संप्रभुता सबसे महत्वपूर्ण है। बश्शार असद ने विदेशी शक्तियों के षड्यंत्रों की आलोचना करते हुए कहा कि वर्तमान संकट के बावजूद सीरिया स्वतंत्र और स्वाधीन ही रहेगा।
इस समय अरब लीग की निरीक्षक टीम सीरिया की स्थिति का निरीक्षण कर रही है और इस बात की समीक्षा कर रही है कि देश में शांति स्थापित करने के लिए दमिश्क़ सरकार ने अरब लीग के प्रस्ताव का पालन किया है अथवा नहीं। टीम ने अपनी रिपोर्ट में सीरिया सरकार के प्रयासों पर संतोष जताया है।
राष्ट्रपति बश्शार असद ने अपने भाषण में कहा कि देश की अखंडता की रक्षा की जाएगी। उन्होंने देश में राजनैतिक एवं आर्थिक सुधारों को लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि सरकार, विरोधियों से वार्ता के लिए तैयार है।
..........
166